मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी निशाने पर आ गए हैं. शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने सही कहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है. ज्ञानेश कुमार से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार थे. चोरों की हाथ में हमारी पार्टी को देने का काम पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया. एनसीपी पर भी राजीव कुमार ने फैसला दिया था.

Continues below advertisement

इसके आगे उन्होंने कहा कि पार्टी तोड़ने की परंपरा राजीव कुमार ने शुरू की थी. ज्ञानेश कुमार के साथ राजीव कुमार भी देश के अपराधी हैं. हम राजीव कुमार को ढूंढेंगे. हमें पता है कि राजीव कुमार कहां हैं? ज्ञानेश कुमार बाद में कहां जाने वाले हैं ये भी हमें मालूम है. 

'जनता की तरफ से वॉर्निंग है'

संजय राउत ने कहा कि जब से मोदी-शाह आए हैं पूरा चुनाव आयोग और पूरा सिस्टम हाईजैक किया हुआ है. चाहे ईवीएम के द्वारा हो या एसआईआर के द्वारा हो या और कुछ हो. हाईजैक अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी. जनता की तरफ से वॉर्निंग है कि हम आपको नहीं छोड़ेंगे.

Continues below advertisement

कल का आंदोलन अभूतपूर्व था- संजय राउत

मंगलवार के इंडिया गठबंधन के मार्च पर संजय राउत ने कहा कि कल का आंदोलन अभूतपूर्व था. राहुल गांधी के नेतृत्व में शिवसेना, एनसीपी (एसपी), समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस इसमें शामिल हुई. हम कल सड़कों पर उतरे. जिस फोर्स का काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है उस बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हजारों जवान हमें रोकने के लिए उतारे गए. इसके अलावा सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस भी थी. कल लगभग डेढ़ लाख पुलिस तैनात थी. राज्यसभा सांसद ने कहा कि ये आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है. देशभर में इसकी 'चिंगारी' फैल चुकी है. ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा. 

सातारा में टीवी बंद करने पर पिता से विवाद, क्रिकेट बैट लगने से बेटी की मौत