शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भविष्य में टूट जाएगी, पूरी तरह से बिखर जाएगी. उन्होंने दावा किया कि 25 या 30 विधायक सीधे बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं. उसी तरह से एकनाथ शिंदे के साथ जो विधायक हैं, उनमें से भी बहुत बड़ा हिस्सा बीजेपी में जाएगा. जलगांव के लगभग सभी विधायक गिरीश महाजन के साथ बीजेपी में जाएंगे. 

Continues below advertisement

संजय राउत का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बारामती में उपचुनाव होने हैं. बारामती सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है. इस सीट से खुद सुनेत्रा पवार मैदान में उतरेंगी. बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. यहां 23 अप्रैल 2026 को उपचुनाव होने हैं. बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं.

एनसीपी की अध्यक्ष हैं सुनेत्रा पवार

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार की सर्वेसर्वा हैं. उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. हालांकि, यह पहली बार नहीं कि विपक्ष के किसी नेता ने ये कहा हो कि एनसीपी टूट जाएगी. पहले भी विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगता रहा है कि वो अपने सहयोगी दलों का पहले इस्तेमाल करती और बाद में पार्टी को तोड़ देती है. वहीं, बीजेपी आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है.

राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?

इस सीट पर निर्विरोध होना चाहिए चुनाव- शिवसेना

बारामती सीट पर 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है. लेकिन एनसीपी की कोशिश है कि चुनाव निर्विरोध हो. इस बीच शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि अजित दादा के निधन के बाद उस सीट पर निर्विरोध चुनाव होना चाहिए. किसी पार्टी को वहां पर उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र की परंपरा रह चुकी है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस को भी अपना उम्मीदवार नहीं देना चाहिए. अगर देंगे तो गलत मैसेज जाएगा."

Mumbai News: जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज