महाराष्ट्र रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा हो गया जहां, एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट की बताई जा रही है. सभी मृतक सतारा के बताए जा रहे हैं.

Continues below advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह स्कॉर्पियो जीप सतारा जिले के असगांव गांव की है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 500 से 700 फुट गहरी खाई से दो शव बरामद किए गए हैं. बाकी शवों की तलाश जारी है.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगड रेस्क्यू टीम टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया.

यह भी पढ़ें:Maharashtra: शक बना मौत की वजह! लिव-इन रिलेशनशिप में युवक ने की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

Continues below advertisement

कोंकण से सतारा जा रही गाड़ी 

स्कॉर्पियो गाड़ी से सभी कोंकण से सतारा जा रहे थे, घटना कोरेगांव तालुका के आसगांव की है.करीब 2:45 बजे आंबेनली घाट के गाड़ी खाई में जा गिरी.चूंकि खाई बेहद गहरी है,इसलिए रेस्क्यू टीम को दूरबीन की सहारा लेना पडा, जिससे पहला शव दिखाई दिया. अब तक दो शवों को निकाला जा चुका है.पोलादपुर पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार शवों को निकालने में जुटी हैं. करीब 700 से 800 फीट गहराई तक टीम पहुंच चुकी है.

मरने वालों में सभी सतारा के 

दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले की है,और उसमें सभी पर्यटक सवार थे. जोकि आसगांव और कोरेगांव के बताए जा रहे हैं.शवों के साथ उनकी शिनाख्त का काम भी जारी है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शवों को ढूँढने में अभी और समय लग सकता है. क्यूंकि खाई गहरी है रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी से काम कर रही है.

उधर आठ लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जबकि घटना की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अभी नहीं सामने आई है. बताया जा रहा है कि 2018 में भी इसी जगह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Pune News: दर्शन के बहाने मंदिर में घुसा चोर, देवी का 1 किलो चांदी का मुकुट लेकर हुआ गायब, CCTV से खुलासा