PM Modi Maharashtra Visit Highlights: महाराष्ट्र को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, अटल सेतु के उद्घाटन के बाद अंडरग्राउंड सड़क सुरंग की रखी आधारशिला
PM Modi Maharashtra Mumbai Visit Highlights: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है. अब लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा.
एबीपी लाइवLast Updated: 12 Jan 2024 06:05 PM

बैकग्राउंड
PM Modi Maharashtra Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक...More
PM Modi Maharashtra Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है. 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है.जानिए इसकी खासियत?मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है. यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा. प्रधानमंत्री मोदी ‘ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट’ को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे.कितनी होगी इसकी लम्बाई?9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा. वह सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा. मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.वह ‘सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन’- विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईईपीजेड एसईजेड) के लिए 'भारत रत्नम' (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन करेंगे. इसमें विशेष रूप से विकलांग छात्रों सहित इस क्षेत्र के कार्यबल के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल होगा. ‘मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर’ रत्न और आभूषण व्यापार में निर्यात क्षेत्र को बदलेगा और घरेलू विनिर्माण को भी मदद करेगा.ये भी पढ़ें: PM Modi Maharashtra Visit: आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, जानें- पूरा कार्यक्रम
संकल्पों को पूरा होते देख रहा हूं: पीएम मोदी
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी ने कहा, चर्चा हो रही है कि पिछले 10 साल में भारत बदल गया है. 10 साल पहले हजारों करोड़ के घोटाले की चर्चा हो रही थी, अब परियोजनाओं की चर्चा हो रही है. 2014 के चुनाव के पहले जब मैं रायगढ़ किले में गया था तो मैंने कुछ संकल्प लिये थे, आज मैं उन संकल्पों को पूरा होते देख रहा हूं.