MVA Muslim Candidates: महाविकास अघाड़ी से गठबंधन तोड़ने के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने एकबार फिर MVA पर बड़ा हमला बोला है. VBA चीफ ने आरोप लगाया है कि महाविकास अघाड़ी ने एक भी मुस्लमान उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है. 

वंचित बहुजन अघाड़ी अध्यक्ष का बयानप्रकाश आंबेडकर ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "आज भीम जयंती पर मैं एक मुद्दा उठाना चाहता हूं. एमवीए ने अभी तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. अगर एमवीए को बीजेपी की तरह मुसलमानों को बाहर करना है, तो दोनों में क्या अंतर है? मुस्लिमों के बहिष्कार पर मुख्यधारा का मीडिया चुप क्यों है? महा विकास अघाड़ी को मुस्लिम वोट चाहिए, मुस्लिम उम्‍मीदवार नहीं."

बीते दिनों आंबेडकर ने विपक्षी गठबंधन पर कम से कम 20 लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ 'मैच फिक्सिंग' करने का आरोप लगाया था. सीट बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन टूटने और एमवीए के साथ वीबीए की बातचीत के बाद, आंबेडकर ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर निशाना साधा और उन पर कथित तौर पर 'गुप्त गठबंधन' बनाने का आरोप लगाया है.

आंबेडकर ने आगे कहा कि मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारंगे-पाटिल के आंदोलन का राज्य में लोकसभा चुनाव पर और महाराष्ट्र के ओबीसी मतदाताओं पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा.

आंबेडकर ने एक बयान में कहा, “यह एक अप्रत्याशित चुनाव होने जा रहा है क्योंकि मनोज जारांगे-पाटिल और ओबीसी मतदाता दोनों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है. किसी भी पार्टी ने जारांगे-पाटिल फैक्टर पर ध्यान नहीं दिया है. मराठा समुदाय का गरीब तबका आज उनकी ओर देखता है. कम से कम 30 फीसदी मराठा मतदाता उस तरीके से मतदान करेंगे जिस तरह जारांगे-पाटिल उनसे मतदान करने के लिए कहते हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की औरंगबाद सीट जहां फिर होगी AIMIM और शिवसेना-UBT में चुनावी भिड़ंत, जानें- इसका चुनावी इतिहास