Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नाशिक के जेल रोड इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है. दहेज के लिए उत्पीड़न और पति के अवैध संबंधों से तंग आकर आशा प्रवीण घोटेकर नाम की एक विवाहिता महिला ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

Continues below advertisement

मृतका महिला के भाई की शिकायत के आधार पर उपनगर पुलिस स्टेशन ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

Continues below advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही आशा घोटेकर को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. फ्लैट खरीदने और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये की मांग की थी. बहन का घर खुशहाल हो इसके लिए भाई ने अपनी मां के नाम पर जमीन बेचकर पैसे दिए थे.

Pune News: मार्कशीट विवाद बना खूनखराबे की वजह! पिता ने 9 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट

इतना ही नहीं, शादी में 21 तोला सोना भी दिया गया था. लेकिन, इतनी बड़ी रकम और सोना देने के बावजूद भी ससुराल वालों की लालच खत्म नहीं हुई थी और लगातार आशा को प्रताड़ित कीया जाता रहा.

पति पर अवैध संबंध का आरोप

मृतका महिला के भाई ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आशा के पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था. इसी वजह से आशा को बार-बार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.

इतना ही नहीं, उन्हें बार-बार धमकी दी जाती थी, "तुम्हें जादू-टोना करके मार डालेंगे." बार-बार उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर आखिरकार आशा घोटेकर ने यह कठोर कदम उठाया और अपनी जान दे दी.

इस घटना के बाद उपनगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं.

Kidney Scam: भरोसे का कत्ल! पति की जान बचाने निकली पत्नी… डॉक्टर ने कर दी लाखों की ठगी