Maharashtra Exit Poll Result 2024 Live: महाराष्ट्र में आ गया एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल, जानें MVA या NDA किसकी बढ़ी टेंशन?
ABP Cvoter Maharashtra Exit Poll Result 2024 Live: ये चुनाव शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के लिए अहम है. तीनों दलों को झटकों का सामना करना पड़ा. बीजेपी के साथ नए सहयोगी आए, जिससे सियासी बदलाव हुआ.
एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 01 Jun 2024 09:59 PM

बैकग्राउंड
Exit Poll Result 2024 Live: महाराष्ट्र में लोकसभा की सीटों के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद 4 जून का इंतजार किया जा...More
Exit Poll Result 2024 Live: महाराष्ट्र में लोकसभा की सीटों के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद 4 जून का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन इससे पहले शनिवार को आने वाले एग्जिट पोल पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. ये सीटें किसी भी गठबंधन या दल के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं.मुंबई में लोकसभा की छह सीटों हैं, यहां के नतीजों का भी सभी को इंतजार है. महाराष्ट्र में इस बार का लोकसभा चुनाव खास है. बीजेपी ने नए सहयोगी के साथ मिलकर सरकार बनाई. इसके बाद ये पहला लोकसभा चुनाव हुआ. कांग्रेस के कई नेता साथ छोड़कर चले गए. शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट गई. ऐसे में सभी दलों के लिए ये चुनाव कहीं न कहीं साख का सवाल बन गया.महाराष्ट्र में कई ऐसी सीटें हैं जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और वर्षा गायकवाड जैसे नेता इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हुए. अमरावती सीट से बतौर निर्दलीय जीतीं नवनीत राणा इस बार बीजेपी की टिकट पर मैदान में उतरीं. प्रकाश आंबेडर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी भी कई सीटों पर चुनावी रण में है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए.बारामती सीट की भी खासी चर्चा है. यहां से सुनेत्रा पवार मैदान में हैं जो सुप्रिया सुले की भाभी हैं. इस सीट पर क्या होगा ये तो नतीजों के दिन ही पता चलेगा. अजित पवार जहां इस सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं शरद पवार की पार्टी का कहना है कि लोग जानते हैं कि उनके लिए किसने काम किया है.
Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र एग्जिट पोल पर किरीट सोमैया का बड़ा बयान
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, "उद्धव (ठाकरे) अब आपका क्या होगा? अब 'इंडिया' से कौन जाएगा, पीएम मोदी या ठाकरे? महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी पर भरोसा जताया है. अब लोकसभा चुनाव के 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव और 8 महीने बाद मुंबई महानगरपालिका चुनाव... पीएम मोदी महाराष्ट्र में जीत की हैट्रिक लगाएंगे."