Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का कहना है कि वे चार चरणों के मतदान से संतुष्ट हैं और उन्हें भरोसा है कि जनता ने महायुति (Mahayuti)के पक्ष में मतदान किया है. फडणवीस ने साथ ही दावा किया है कि पांचवां चरण महायुति (बीजेपी, एनसीपी, शिवसेना) के लिए सबसे अच्छा रहेगा क्योंकि उस चरण में मुंबई (Mumbai) की सीटों पर भी मतदान होगा.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मैं ऐसा मानता हू्ं कि चार चरणों के मतदान के बाद हमलोग बहुत संतुष्ट हैं. हमको ये लगता है कि लोगों ने भरपूर समर्थन मोदी जी को और हमारे महायुति को दिया है. और मुंबई कर के मन में मोदी जी है. पांचवें चरण में मुंबईकर तो मोदी जी के साथ ही जाएगी. तो पांचवां चरण तो हमारे लिए सबसे अच्छा होगा.''

महाराष्ट्र में इन पांचवें चरणों पर होगा चुनावमहाराष्ट्र में 20 को पांचवें चरण में बाकी सीटों पर चुनाव होगा. इसमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थवेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई साउथ, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण और ठाणे में मतदान है. पहले चार चरणों में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए हैं. पहले चरण (पांच सीट ) में 63.71 फीसदी मतदान, दूसरे चरण (आठ सीट) में 62.71 फीसदी मतदान), तीसरे चरण में 11 सीटों पर 63.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी मुंबई में रोडशो कर रहे हैं. 

वहीं, एक अखबार से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. इसलिए बीजेपी अपने सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि सीएम के पद का फैसला संसदीय बोर्ड और सहयोगियों के साथ मिलकर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - देवेंद्र फडणवीस ने BJP को बताया सबसे बड़ी पार्टी, कहा- 'CM कौन होगा इसका फैसला...'