UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Uniform Civil Code UCC Bill Passed in MP LIVE: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास हो गया.

बैकग्राउंड
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास हो गया. राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 27 अप्रैल 2026 को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की...More
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का हथकंडा करार दिया है. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं पार कर चुका है. प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और प्रशासनिक भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे विषयों को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बनाकर पेश कर रही है.
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार बीजेपी सरकार का रहा वो बहुत आपत्तिजनक है. कांग्रेस मांग कर रही थी कि पिछली वर्ग जिसकी आबादी प्रदेश में 50 फीसदी है, आप उनको 27 फीसदी आरक्षण नहीं दे पा रहे हो. प्रदेश के युवा को यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड चाहिए. युवाओं को यूनिफॉर्म हेल्थ कोड चाहिए. बीजेपी लिवइन रिलेशनशिप की बात कर रही है लेकिन युवा को स्वास्थ्य और शिक्षा से मतलब है. बीजेपी के राज में पेपर लीक हो जाते है. समान नागरिक संहिता से पहले समान शिक्षा संहिता बनाओ.