कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर उनके समर्थन में उतर आईं हैं. उन्होंने कहा कि बागेश्वर वाले गुरुजी ने कोई गलत नहीं कहा है, 'खसम' ये क्षेत्रीय भाषा है, ये गांव में बोली जाती है, इसलिए बिना वजह इसको मुद्दा बनाया जा रहा है.

Continues below advertisement

शहनाज अख्तर ने छतरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "क्योंकि कुछ लोगों को फेम पाना है और कुछ लोगों को अपना नाम, इसलिए बागेश्वर वाले गुरुजी को मुद्दा बनाया जा रहा है. इसलिए उन्हें निशाना बना के बोला जा रहा है. " उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में बागेश्वर गुरु जी हैं, वहीं से मैं भी हूं, इसलिए वहां की भाषा समझती हूं. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा. इसके अलावा शहनाज अख्तर ने उन्हें निशाना बनाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और बोलीं वो भजन गाना बंद नहीं करेंगी.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल

Continues below advertisement

विवादों में घिरे धीरेन्द्र शास्त्री 

बता दें कि कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे. जिसके बाद संत समाज के साथ ही अयोध्या-मथुरा समेत कई जगह से धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ आवाज उठने लगी और कार्रवाई की मांग की जाने लगी.

हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने माफी मांग ली थी और कहा था कि वे खुद भगवान कृष्ण के भक्त हैं, उनका इरादा इस तरह नहीं था, जैसा प्रस्तुत किया जा रहा है. उन्होंने एक प्रसंग सुनाया था, जिसका गलत मतलब निकाला गया.

अखिलेश यादव ने बहिष्कार की मांग उठाई 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे मानवीय भूल न बताकर ईशनिंदा से जोड़ा, उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और सभी सनातन को मानने वालों को इस तरह के व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी आपत्ति जताई है.

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को लेकर अयोध्या और मथुरा के संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, उनके मुताबिक इस तरह के वक्तव्य पर कार्रवाई होनी चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों के आराध्य हैं और फिर राम और कृष्ण एक ही हैं उनमें भेद करना बिल्कुल भी ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें: 14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल