PM Modi MP Visit Live: 'BJP के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों जैसे नहीं', जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
Vande Bharat Express Launch Live: पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर जिन 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें पहला नाम रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन का है.
ABP LiveLast Updated: 27 Jun 2023 12:25 PM

बैकग्राउंड
Vande Bharat Express Launch Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी का ये दौरा बेहद...More
Vande Bharat Express Launch Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम ने यहां पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. साथ ही पीएम अपने इस दौरे के दौरान देश भर के 3 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर रहे हैं. इतना ही नहीं पीएम मोदी यहां 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद भी कर रहे हैं..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एमपी दौरे के दैरान जनता को जो पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सौंपेंगे, उनमें भोपाल से जबलपुर, खजुराहो से इंदौर, मझगांव (गोवा) से मुंबई, बेंगलुरु से धारवाड़ और हटिया (रांची) से पटना की ट्रेनें शामिल हैं. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत महा कौशल को एमपी की राजधानी से जोड़ेगी. इतना ही नहीं वंदे भारत पर्यटन यहां के केंद्रों को भी जोड़ेगी.क्यों अहम हैं पीएम का ये दौराइसी साल एमपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. जिन राज्यों में चुनाव होने उनमें एमपी सबसे बड़ा राज्य माना जा रहा है. इसके पीछे वजह ये कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, उनमें से बीजेपी के पास केवल एमपी की सत्ता है. दूसरी वजह ये है कि यहां से लोकसभा की 29 सीटें आती हैं. जो अगले साल होने वाले आम चुनावों में बीजेपी के लिए काफी अहम हैं. गुजरात के बाद अगर देखा जाए तो वो मध्य प्रदेश ही है जहां बीजेपी लंबे समय से सत्ता पर काबिज है. बीजेपी नहीं चाहेगी की मध्य प्रदेश उसके हाथ से छूटे. इन्हीं सब बातों को देखते हुए पीएम मोदी का ये मध्य प्रदेश दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.मध्य प्रदेश में पीएम देश भर के 3 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने वाले है. साथ ही पीएम 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद भी करेंगे. बता दें पीएम देश भर की 501 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से भी जुड़ने वाले हैं.
'बीजेपी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों की तरह नहीं'- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं जैसे नहीं हैं, जो एसी ऑफिस में बैठकर पार्टी चलाते हैं और 'फतवा' जारी करते हैं. हमारे कार्यकर्ता मौसम की परवाह किए बिना लोगों के बीच जाते हैं और गांवों का दौरा करते हैं.