Gwalior News: ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. बंद स्कूल का अंदर से नजारा देखने के चक्कर में एक युवक ने चैनल गेट में गर्दन फंसा ली. घटना के बाद पुलिस भी काफी देर तक परेशान होती रही. कड़ी मेहनत के बाद चैनल गेट काटकर युवक की गर्दन को बाहर निकाला गया. इस दौरान मौके पर लोगों का मजमा लग गया. ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन के स्कूल में एक युवक मुसीबत में आ गया है. युवक की गर्दन स्कूल के चैनल गेट में फंस गई है. पुलिस कंट्रोल रूम से डायल 100 को मौके पर भेजा गया.
नशे के चक्कर में युवक ने फंसाया चैनल गेट के अंदर गर्दन
डायल 100 की टीम ने काफी मशक्कत की लेकिन नतीजा सिफर निकला. बबलू नामक युवक की गर्दन चैनल गेट से बाहर नहीं निकल पाई. इसके बाद पुलिस ने गैस कटर और चैनल गेट काटने वाली टीम को मौके पर बुलवा. लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद चैनल गेट काटकर युवक की गर्दन को बाहर निकाला गया. जनक गंज थाना पुलिस ने बताया कि बब्लू नामक युवक नशे का आदी है. बब्लू नशा करने के लिए स्कूल परिसर में दाखिल होना चाहता था. इसके पहले उसने चैनल गेट में गर्दन डालकर अंदर का नजारा देखने की कोशिश की. इस दौरान उसकी गर्दन फंस गई. पुलिस ने आम लोगों की मदद के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल जान बचाई. पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने भी बब्लू की गर्दन को बाहर निकालने की भरसक कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा.
गैस कटर ने चैनल गेट काटकर निकाली गई फंसी गर्दन
चैनल गेट में गर्दन फंसने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी. लोगों ने अलग-अलग सुझाव दिए लेकिन चैनल गेट काटने के बाद ही बब्लू को सही सलामत निकाला जा सका. गर्दन बाहर निकलने पर बब्लू ने पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों का हाथ पैर जोड़कर शुक्रिया अदा किया और मौके से चला गया. घटना के बाद चैनल गेट का सुधार कार्य करवाया जा रहा है.
चुनावों से पहले Gujarat में Aam Aadmi Party को झटका, 5 पार्षदों ने थामा BJP का दामन
काफिले पर फायरिंग के बाद Amit Shah को खत लिखेंगे Asaduddin Owaisi, उठाएंगे इस चीज की मांग
