Madhya Pradesh Elections 2023: प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी. यह दावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया है. विजयवर्गीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे थे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर आएंगे. शाह मां कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड पर बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने जा रही है. मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर भी आएंगे. यहां वे BJP के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आ रहे हैं. 

30 जुलाई को आएंगे अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर आएंगे. यहां वे पूरे इंदौर संभाग के बीजेपी के बूथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे. इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे.बूथ संबोधित कर शाह विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश करेंगे.उन्होंने कहा कि 72 घंटे की तैयारी में बूथ सम्मलेन होगा. इससे पहले गुरुवार को एक बैठक के दौरान विजयवर्गीय ने सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के इस कार्यक्रम के साथ ही इंदौर से बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा. इसलिए सभी को एकजुट होकर जुटना होगा.

मध्य प्रदेश में बनेग बीजेपी की सरकार?

मीडिया चर्चा में विजयवर्गीय ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत के साथ प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने जा रही है. विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है,क्योंकि वह घोषणाएं पूरी नहीं करते हैं.भोपाल में हुई पार्टी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि वह संगठन की महत्वपूर्ण बैठक थी. इसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अब उसके अनुसार काम और जिम्मेदारी का बंटवारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

President Visit in MP: अगस्त में भोपाल आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में करेंगी शिरकत