रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब बातचीत के दौर में पहुंच गया है. आंदोलन के 23वें दिन सरकार की ओर से छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है. अब छात्रों का डेलीगेशन सोमवार को सरकार से बातचीत के लिए स्टेट गेस्ट हाउस जाएगा. खास बात यह है कि छात्रों के साथ उनके लीगल एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहेंगे.

Continues below advertisement

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से छात्रों को सोमवार दोपहर 2 बजे रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत के लिए बुलाया गया है. सरकार का डेलीगेशन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर इस लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करना चाहता है. सरकार की ओर से छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया गया है.

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?

Continues below advertisement

छात्रों के साथ लीगल एक्सपर्ट्स भी होंगे

सरकार के न्योते के बाद छात्रों ने बातचीत के लिए जाने का फैसला किया है. छात्रों के डेलीगेशन में उनके प्रतिनिधियों के साथ लीगल एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि बातचीत के दौरान परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मांगों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा होगी.

9 अगस्त को भी हुई थी बातचीत

इससे पहले 9 अगस्त को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी. हालांकि, उस वार्ता के बाद भी छात्रों की मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था और आंदोलन जारी रहा. अब सरकार की ओर से दोबारा बातचीत का न्योता दिए जाने के बाद सोमवार की बैठक को अहम माना जा रहा है.

CBI जांच और JSSC CGL रद्द करने की मांग

छात्र JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही छात्रों की प्रमुख मांग है कि JSSC CGL परीक्षा को रद्द किया जाए. छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग

अब सोमवार को स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली बातचीत में छात्रों का डेलीगेशन और उनके विधिक सलाहकार सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे. ऐसे में इस बैठक से आंदोलन के समाधान की दिशा में कोई रास्ता निकलता है या नहीं, इस पर सभी की नजर रहेगी.