JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JSSC CGL JPSC Highlights: झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने जेपीएससी-सीजीएल की परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया. साथ ही टीडीपीएल द्वारा ली गईं सारी परीक्षाएं भी रद्द होंगी.

बैकग्राउंड
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार (17 अगस्त) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि TDPL द्वारा कराए गए सभी परीक्षा रद्द होंगे. रिटायर्ड...More
परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही छात्रों के प्रति संवेदनशील थी. हमने उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना. मंत्री ने कहा, ''कई बातों पर जब उस समय की परिस्थिती थी तो हम लोगों ने निर्णय भी लिया और उन निर्णयों पर हम लोग आज भी कायम हैं. दूसरी वार्ता के समय बच्चों ने जो सबूत दिए थे और जांच में भी कई सारे तथ्य निकल सामने आए जिसके बाद सरकार इस फैसले पर पहुंची. मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देना चाहूंगी. इसमें जो भी दोषी हैं, वो चाहे कोई भी हो, उनको एजेंसी छोड़ेगी नहीं. इस मामले का अच्छे से जांच होगी क्योंकि यह बहुत बड़ा नेक्सस है जो ऐसा नहीं है कि सिर्फ झारखंड तक है. जिन लोगों की संलिप्तता आ रही है वो पूरे देश में परीक्षाओं में हेर-फेर कर रहे हैं."