Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में हर दिन के साथ कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. शासन-प्रशासन की तमाम मुस्तैदी के बाद भी प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को जारी किए गए कोरोना बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में ही पूरे राज्य भर में 3,553 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के ये आंकड़े भयावह हैं और राज्य में तीसरी लहर की तस्दीक करने वाले हैं. राज्य की राजधानी रांची (Ranchi) में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में रांची में 1,316 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है.
इन पांच जिलों में मिले सबसे ज्यादा मरीजस्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जहां रांची में सबसे ज्यादा 1316 नए मामले सामने आए तो वहीं इसके बाद जमशेदपुर में 658 मामलों के सामने आने से जिले में चिंता बढ़ गई है. राज्य के बोकारो जिले में 202 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है. तो वहीं धनबाद में 223 और कोडरमा में 112 लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है.
राज्य में कुल मामले 10 हजार पार स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों के आंकडों को जारी करते हुए बताया कि बुधवार को 3 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य भर में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 10990 हो गए हैं. इसी के साथ पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 244 रही है और इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या प्रदेश में 5149 है.
राज्य में ओमिक्रोन की पुष्टि नहींजहां देश भर में कई राज्यों ओमिक्रोन के मामले अपना पैर पसार रहे हैं वहीं झारखंड में अब तक ओमिक्रोन के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, आपको बता दें कि राज्य में ओमिक्रोन की टेस्टिंग के लिए आवश्यक जिनोम सिक्वेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. ओमिक्रोन के जांच के लिए प्रदेश दूसरे राज्यों पर निर्भर है.
यह भी पढ़ेंं: