Babulal Marandi Attack on Hemant Soren Government: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. इसकी तस्दीक राज्य में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से हो रही है. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर पर हमलावर नजर आ रही है. एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है. बाबूलाल मरांडी  (Babulal Marandi) ने कहा है कि, ''मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एक तरफ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी तरफ रांची समेत अन्य जगहों से बढ़ते अपराध की खबरें आ रही है जो अत्यंत चिंताजनक है.'' 

'आम जनता डरी हुई है'बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि, '' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एक तरफ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी तरफ रांची समेत अन्य जगहों से बढ़ते अपराध की खबरें आ रही हैं जो अत्यंत चिंताजनक है. राजधानी के एक होटल में कल पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या, जोन्हा जा रहे दंपति पर हमले में पति की मौत, गिरिडीह जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी खबरें राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. मुख्यमंत्री जी राज्य की इस लुंज-पुंज व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कदम उठाइये, अपराधियों के बढ़ती हिम्मत से राज्य की आम जनता भयाक्रांत है.''

पिता-पुत्र की हत्या इस बीच बता दें कि, राजधानी रांची (Ranchi) में एक होटल (Hotel) के कमरे में एक व्यक्ति और उसके पुत्र के शव (Dead Body) मिले हैं, जिनका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेश्वर मेहता (Nageshwar Mehta) और उनके बेटे अभिषेक मेहता (Abhishek Mehta) के रूप में हुई है, जो हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के इचक ब्लॉक के निवासी थे. उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात स्टेशन रोड पर एक होटल में हुई. पुलिस को संदेह है कि दोनों को मारने से पहले, उनके भोजन में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एक फोरेंसिक टीम ने भी होटल के कमरे का दौरा किया और मौके से नमूने एकत्र किए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Dhanbad में राइफल वाली 'बहुरानी' ने लोगों को धमकाया, उग्र रूप को देख डरे मोहल्ले के लोग, जानें फिर क्या हुआ

Jamtara News: मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को दी जा रही छुट्टी, सरकार ने दिए जांच के आदेश