कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है. अब इस पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने खरगे के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि पीएम मोदी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने ये भी कहा कि देश की जनता इस तरह के व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

Continues below advertisement

रांची में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, ''हम इस तरह की भाषा की कड़ी निंदा करते हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे जी एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. निश्चित रूप से अगर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं है.''

कांग्रेस पार्टी का संस्कार गाली देने का ही रहा है- अन्नपूर्णा देवी

उन्होंने आगे कहा, ''देश की जनता जानती है कि वो जिस पार्टी से आते हैं, उस पार्टी का संस्कार गाली देने का ही रहा है. कांग्रेस के सफाया होने की सबसे बड़ी वजह भी यही है. कभी पीएम मोदी की माता जी के बारे में गाली देते हैं तो कभी प्रधानमंत्री को ये लोग गाली देते हैं. देश की जनता इस चीज को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.''

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा था?

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान हंगामा मच गया. दरअसल खरगे रविवार (25 अक्टूबर) को डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि PM मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने नाराजगी जताते हुए कहा, ''मोदी का बाप भी जाएगा.''

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...