दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर आरएसएस (RSS) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. कारगिल दिवस के उपलक्ष में जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि देश के अंदर विकास को लेकर, शिक्षा को लेकर, मांगों को लेकर तरह-तरह से कोशिशे करना यह आम जनता का फर्ज बनता है.

Continues below advertisement

युवा अपना जीवन देश की समस्याओं में लगाएं तो समाज में आएगा बदलाव

देश में मौजूदा हालातों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग राजनीति और छोटी-छोटी उपलब्धियों को ही बड़ी सफलता मान लेते हैं, जो बेहद विचित्र लगता है. उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को नेता आगे बढ़ाते हैं, उनके पास देश के लिए एक घंटा भी देने का समय नहीं है. उनका कहना था कि यदि यही युवा अपना जीवन देश से भुखमरी, गरीबी, छुआछूत, प्रदूषण और हिंसा जैसी समस्याओं को खत्म करने में लगाएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, लेकिन इसके बजाय कुछ लोग देश को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम

Continues below advertisement

युवा पीढ़ी का कर्तव्य, कि शहीदों की शहादत को पहुंचाए आम जनता तक

इंद्रेश ने कहा कि बच्चे आए, तिरंगा लेकर आए. क्योंकि तिरंगा जोड़ता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा आन, बान और शान है. 'तिरंगा लहराता रहे ताकि विश्व में संदेश गूंजता रहे की सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'. शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि अब यह युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह शहीदों की इन शहादत को लेकर आम जनता तक पहुंचे और यह संदेश दे कि कभी भी शहादत बेकार नहीं जाती.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप