जम्मू में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश ने चिलचिलाती गर्मी और लू से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है. आसमान में बादलों के छाने और रिमझिम बारिश शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे दिन जम्मू और आसपास के इलाकों में बारिश होती रहेगी.

Continues below advertisement

जम्मू के साथ-साथ कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ और रामबन में भी बारिश हुई. यह मौसम दफ्तर जाने वालों के लिए वरदान साबित हुआ. समूचे उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी के बीच जम्मू में सूर्य के दर्शन न होने और बादलों के छाए रहने से दिन का तापमान भी काफी कम रहा.

36 साल बाद भी घर वापसी का इंतजार! कश्मीरी पंडितों को लेकर पनुन कश्मीर ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

Continues below advertisement

वैष्णो देवी यात्रियों के चेहरे खिले

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस समय भारी गर्मी में 14 किलोमीटर पैदल चढ़ाई कर रहे थे. बारिश शुरू होते ही यात्रियों के चेहरे खिल गए और वे माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े. त्रिकूट पर्वत पर बादल छाने और बारिश होने से यात्रा सुहावनी हो गई.

अगले 24 घंटे मौसम रहेगा बदला

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक जम्मू क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. स्थानीय लोगों ने इस बारिश को मौसम की मेहरबानी बताया. हालांकि, विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में जलभराव और फिसलन जैसी समस्याओं से सतर्क रहने की अपील की है.

Punjab Politics: पंजाब की खिचड़ी कश्मीर में पका रहे नवजोत सिंह सिद्धू? इन तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल