जम्मू में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain Jammu) के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पहाड़ों से चट्टानी और मालबा खिसकने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. जम्मू के उधमपुर और रामबन जिले में कई जगह पहाड़ों से मालवा खिसकने के चलते हाईवे को फिलहाल आंशिक रूप से ही खोला गया है.

Continues below advertisement

गौरतलब है कि जम्मू में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते हाईवे को भी काफी नुकसान हुआ है. हाईव को मरम्मत के लिए एक दिन लिए बंद कर दिया गया था, हालांकि, उसके बाद फिर बारिश शुरू होने के चलते अब हाईवे पर उधमपुर और रामबन में कई जगह मिट्टी मालबा और पानी आने से हाईवे पर फिसलन के हालात हैं. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है.

कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान

Continues below advertisement

आंशिक रूप से खोला गया हाईवे

ट्रैफिक विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से लगातार चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हाईवे को फिलहाल आंशिक रूप से खोला गया है. हाईवे पर कई जगह से वन वे ट्रैफिक चलाया जा रहा है क्योंकि सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर आने के चलते हाईवे के दोनों ट्यूब्स पर आवाजाही चलना मुश्किल है. 

दो दिन फंसे ड्राइवर ने बयां की अपना दर्ज

चट्टानों और पहाड़ के मलबे का रास्ते पर आने से ये हालात हैं कि जम्मू में ही सभी भारी वाहनों को रोका गया है. जम्मू में पिछले दो दिनों से फंसे ट्रक ड्राइवर का दावा है कि उन्हें ना तो स्थिति के बारे में सही जानकारी दी जा रही है और ना ही यहां हाईवे पर उनके लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था है. फिलहाल, जम्मू बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा रखी है. हालांकि, हाईवे को आंशिक रूप से खोले जाने से पर्यटको ने थोड़े राहत की सांस ली है.

शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF