हिमाचलप्रदेशकेलाहौल-स्पीति, कुल्लूऔरअबचंबाकेऊंचेक्षेत्रोंमेंबर्फबारीहोरहीहै. इनक्षेत्रोंमेंकलसेबर्फबारीजारीहै. चंबाकेमणिमहेश, कुगतीहोलीमेंदोसेंटीमीटरतकताजाहिमपातहुआहै. सबसेज्यादाकेलांगमें 5 सेंटीमीटरबर्फ़पड़ीहै.

शिमलामेंसोमवार (6 अक्टूबर) सुबहबादलछाएहुएथे. लेकिनदोपहरसेबारिशकादौरजारीहै. शिमलामेंन्यूनतमतापमान 11.5 डिग्रीसेल्सियसरिकॉर्डकियागया. जिससेप्रदेशमेंठंडनेदस्तकदेदीहै. तापमानसामान्यसेचारडिग्रीतककमचलरहेहैं. प्रदेश के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मनाली का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री तक गिर गया है. जिससे अब वहां 15.6 डिग्री रह गया है.

6 डिग्री तक लुढ़क गया पारा

वहीं केलांग का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है. चंबा के डलहौजी के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां का पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी और ऊना जिलों के लिए दो दिन तक भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का ऑरेंजअलर्ट जारी किया है. अक्टूबर माह में सामान्य से बारिश रिकॉर्ड की गई है.

क्या कहा मौसम विशेषज्ञ ने

मौसम विशेषज्ञ शोभित कटयाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और हिमपात का सिलसिला शुरू हो चुका है. कल कांगड़ाचंबा में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज हुई. वहीं, लाहौलस्पीति में भी बर्फ गिरी है. यह विक्षोभ के प्रभाव अगले दो दिनों तक राज्य में बने रहेंगे. हर जिले में वर्षा की संभावना है, तो ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. खासतौर पर कांगड़ाचंबा में तेज बारिश के लिए नारंगी चेतावनी जारी है. इसके अतिरिक्त, बाकी जिलों में भी वर्षा की आशंका से पीली चेतावनी दी गई है.