गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी जारी की गई है. सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थानों को कहा गया है कि वो अपने स्टाफ से 25 अगस्त को घर से काम करने के लिए कहें. एडवाइजरी में कहा गया है कि आज गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की संभावना है. कर्माचारियों के वर्क फ्रॉम होम के दौरान ट्रैफिक जाम कम करने, सड़कों और नालियों की मरम्मत और रखरखाव का काम आसानी से करने में मदद मिलेगी. लोगों से भी अपील की गई है कि इसी के आधार पर अपना ट्रैवेल प्लान करें.
भारी बारिश से लबालब हुईं सड़कें
सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव और जाम लगने की खबरें आईं. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर भी जाम लग गया. भारी बारिश के चलते नरसिंगपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफको चौक और ओल्ड गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं.
गुरुग्राम में 1.30 बजे तक 70mm बारिश- जिला प्रशासन
राजीव चौक पर गाड़ियां फंस गईं. वहीं सोहना रोड पर स्कूल बस और एंबुलेंस जलभराव की वजह से फंसे दिखे. जिला प्रशासन ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे तक गुरुग्राम में 70mm बारिश हुई. राजीव चौक, इफको चौक, रेलवे रोड, सेक्टर 5, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड जैसे मेन इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए.
बारिश के बाद शहर में नहरपुर अंडरपास में पानी भर गया. कई रूट पर ट्रैफिक स्लो हो गया. पुराने गुरुग्राम के कुछ हिस्सों जिनमें सदर बाज़ार, गुरुद्वारा रोड और ओल्ड दिल्ली रोड शामिल हैं, यहां जलभराव की वजह से दोपहर तक ट्रैफिक जाम रहा.
शीतला माता रोड सबसे ज्यादा प्रभावित
एक सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सरहौल बॉर्डर, राजीव चौक, नरसिंहपुर और कुछ दूसरी जगहों के पास गाड़ियों की आवाजाही थम सी गई थी. स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. गुरुग्राम का शीतला माता रोड सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका रहा.
कुरुक्षेत्र: पति का पेट चीर बैग में भरने लगी आंतें, फिर छत से कूदी पत्नी!
