✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पानीपत: स्कूल में मासूम छात्र को उल्टा लटकाकर पीटा, प्रिंसिपल पर लगे ये आरोप

एबीपी स्टेट डेस्क   |  ज़हीन तकवी  |  28 Sep 2025 10:44 PM (IST)

Panpath News: हरियाणा के पानीपत के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को होमवर्क न करने पर ड्राइवर ने बेरहमी से पीटा और उल्टा लटका दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई.

पानीपत: स्कूल में मासूम छात्र को उल्टा लटकाकर पीटा, प्रिंसिपल पर लगे ये आरोप

पानीपत के स्कूल में मासूम छात्र को पीटा

हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल काम करके नहीं गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल ने डांटने के लिए ड्राइवर को बुलाया.

ड्राइवर ने बच्चे को ऊपर वाले कमरे में ले जाकर खिड़की से रस्सियों के सहारे उल्टा लटका दिया. इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे. साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. बच्चे के परिवार के पास जब वीडियो पहुंचे तो वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे.

परिवार वाले सीधे पहुंचे मॉडल टाउन थाने 

वहां प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता. इसके बाद परिवार ड्राइवर के घर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. यहां से परिवार वाले सीधे मॉडल टाउन थाने पहुंचे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS, 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

'2 सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव'

वहीं स्कूल प्रिंसिपल का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है. प्रिंसिपल का कहना है कि उसने 2 सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव किया था. उसके परिवार वालों को बताकर उसे सजा दी.

'प्रिंसिपल और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज'

वही मॉडल टाउन एसएचओ ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है. एसएचओ ने बताया कि ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए रेड भी की गई लेकिन ड्राइवर नहीं मिला जल्द ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Published at: 28 Sep 2025 10:44 PM (IST)
Tags:Panipat NewsHARYANA NEWS
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • हरियाणा
  • पानीपत: स्कूल में मासूम छात्र को उल्टा लटकाकर पीटा, प्रिंसिपल पर लगे ये आरोप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.