Haryana Lottery Winner: हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुर रानी के मौली गांव के रहने वाले सुरक्षा गार्ड कपिल देव की किस्मत रातों-रात बदल गई. उन्होंने ₹200 का पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट खरीदा और परिणामस्वरूप 1.5 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया. लॉटरी जीतने के बाद उनका परिवार बेहद खुश है और गांव के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं.

Continues below advertisement

कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं. उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं. उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं. कपिल अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, लेकिन उनकी तनख्वाह इतनी नहीं थी कि बड़े सपनों को पूरा किया जा सके. हालांकि, वह चाहता था उसकी जिंदगी बदले.

कपिल देव की जीत की कहानी

Continues below advertisement

कपिल देव ने मोहाली के जीरकपुर में लोकेश लॉटरी एजेंसी से मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट खरीदी. घोषित नतीजों में उनकी टिकट ने पहला इनाम जीता. लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं. उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी 29 लोग उनकी एजेंसी से करोड़पति बन चुके हैं.

ऑनलाइन लॉटरी पर चेतावनी

पंजाब राज्य में ऑनलाइन लॉटरी पूरी तरह से बैन है. पंजाब राज्य लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही संचालन करता है. विभाग ने विजेताओं को चेतावनी दी है कि केवल असली टिकट ही वैध है. फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाली टिकट से किसी भी प्रकार का दावा नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन भुगतान या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता.

कपिल देव की यह सफलता कहानी अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है कि किस्मत कभी भी बदल सकती है. सही समय पर सही कदम और थोड़ी सी उम्मीद ने कपिल को करोड़पति बना दिया. अब उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा और वे बच्चों के भविष्य की बेहतर योजनाएं कर पाएंगे.