Gurugram News: दिल्ली से सटे हरियाणा गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक फेमस प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी. 

इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. 

होटल में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्तीपुलिस ने अब तक जो जानकारी दी है उसके अनुसार, एयर होस्टेस जिस होटल में ठहरी थी, उसके पूल में स्विमिंग करने के बाद वह बीमार हो गई थी. इसके बाद 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

6 अप्रैल को यौन उत्पीड़न का आरोपमहिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार (13 अप्रैल) को छुट्टी दे दी गई. महिला का दावा है कि 6 अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

पति को वारदात की जानकारी दीएयर होस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए जांच जारीपीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अस्पताल ने जारी किया बयानमामला संज्ञान में आने के बाद नामी अस्पताल ने अपनी ओर से भी बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि एक पेशेंट की शिकायत के बारे में पता चला है. संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं, जिसमें अस्पताल पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. इस स्तर पर किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित समय अवधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं.