ABP C-Voter Gujarat Exit Poll 2022 Highlights: गुजरात में फिर से बीजेपी की सरकार, पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है पार्टी

Gujarat Exit Poll 2022 Highlights: गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे. नतीजों से पहले जानें एग्जिट पोल के आंकड़े.

ABP LiveLast Updated: 05 Dec 2022 09:47 PM

बैकग्राउंड

Gujarat Exit Poll 2022 Highlights: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में करीब ढाई करोड़ मतदाता हैं, जो 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए...More

एग्जिट पोल पर क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं होते क्योंकि आकलन करना बहुत मुश्किल है. 2013 में भी जब AAP दिल्ली में लड़ रही थी तब भी सब यही कह रहे थे कि यह अपनी ज़मानत भी बचा लें तो बहुत बड़ी बात होगी लेकिन हमने 28 सीटें जीतीं. उन्होंने कहा, "इसलिए मैं मान रहा हूं कि एक्जिट पोल से अधिक AAP का नतीजा आएगा और भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सरकार नहीं बना रही है... हमारा आंकलन है कि हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे."