Exit Poll 2023 Highlights: कांग्रेस ने बेंगलुरु में कर लिया गया रिसॉर्ट बुक...', बाड़ेबंदी का जिक्र कर बीजेपी सांसद ने किया ये बड़ा दावा
Exit Poll 2023 Highlights: एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में आपके उन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे, जैसे क्या राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होगा या सत्ताधारी पार्टी वापस आएगी?
एबीपी लाइवLast Updated: 01 Dec 2023 11:10 PM

बैकग्राउंड
Exit Poll 2023 Highlights: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर 2023 से लेकर 25 नवंबर 2023 के बीच संपन्न कराए गए. अब जनता...More
Exit Poll 2023 Highlights: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर 2023 से लेकर 25 नवंबर 2023 के बीच संपन्न कराए गए. अब जनता समेत राजनीतिक दलों के नेताओं को इंतजार है 3 दिसंबर का, जब यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सी सरकार सत्ता की कमान हासिल करने वाली है. पार्टियों की किस्मत का फैसला EVM में कैद रखा है, जो सीधा 3 दिसंबर को ही खुलेगा. हालांकि मतदान के बाद राज्यों में किस पार्टी की ओर जनता का रुख है, कौन सा दल कितनी सीटें जीतने की उम्मीद कर रहा है और कितनी सीटें जीत सकता है, इसके बारे में जानने के लिए एबीपी सीवोटर ने एग्जिट पोल्स कराए हैं. एबीपी सीवोटर ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में एग्जिट पोल किया है. सभी राज्यों की हर सीट पर सर्वे किया गया है, जिसमें 1 लाख 11 हजार से ज्यादा वोटर्स से बात की गई है. सर्वे हर राज्य में वोटिंग के बाद लिया गया है और इसका मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे, जैसे क्या राजस्थान में बदलेगा सत्ता परिवर्तन का रिवाज? छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार दोबारा बनेगी या डॉ. रमन सिंह बीजेपी की सरकार बनाने में कामयाब हो पाएंगे? एमपी में कमल भारी पड़ेगा या फिर कमलनाथ? इन तीनों राज्यों में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023मालूम हो, राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन मतदान 199 पर ही हुआ है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि मतदान से पहले करणपुर से विधायक और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह कुन्नर का निधन हो गया था. अब यहां उपचुनाव होगा.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कुल 2534 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. यहां बीजेपी की सरकार और और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है. यहां की 90 विधानसभा सीटों पर 7 से 17 नवंबर के बीच दो चरणों में मदतान हुआ. ससे पहले, छत्तीसगढ़ चुनाव साल 2018 में हुए थे, जिसमें जनता ने कांग्रेस को चुना और भूपेश बघेल ने सरकार बनाई.
Exit Poll 2023: एमपी कांग्रेस ने एग्जिट पोल को बताया षड्यंत्र
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं, बल्कि कांग्रेस और प्रदेश की जनता को भ्रमित और गुमराह कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए बीजेपी के षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल हैं.