UGC Protest LIVE: यूजीसी चेयरमैन सरकार के पास फिर लेकर जाएंगे यह मुद्दा, 15 दिन में जवाब देने का किया वादा

UGC Protest LIVE: दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर सवर्ण सेना संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे. लोग सड़क पर बैठकर विरोध कर रहे और UGC के नए नियमों को सरकार से वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 27 Jan 2026 02:23 PM

बैकग्राउंड

27 जनवरी 2026 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) दफ्तर के सामने स्वर्ण सेना नाम की संगठन की ओर से UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन का विरोध किया जा रहा है....More

UGC Protest Live: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने किया UGC का समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने यूजीसी (UGC) को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यूजीसी से जुड़ा जो भी फैसला आया है, उसे निश्चित रूप से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जो समाज के विरोधी हैं और नहीं चाहते कि गरीब, दलित और वंचित तबके के बच्चे आगे बढ़ें.