दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, बुधवार (24 जून) शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली.  भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज में 39.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Continues below advertisement

IMD के अनुसार, मानसून के 27 जून के आसपास दिल्ली-NCR पहुंचने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिलेगी. मानसून से पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ऊपरी वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से उत्तरी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो मानसून आने के संकेत हैं. उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहते हैं तो कहीं-कहीं बारिश और आंधी-तूफान भी देखने को मिल रहा है. 

मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट

Continues below advertisement

कितना रहा पिछले 24 घंटों का तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.  दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और अन्य जगहों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) दर्ज किया गया.  पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही.  

कैसा रहेगा आज का तापमान ?

IMD के अनुसार, आज गुरुवार (25 जून) को शहर का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. IMD का अनुमान है कि आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. विभाग ने आज दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है. इस दौरान 10-15 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी. IMD का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है. 

मानसून जल्द देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद के 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है.  

Monsoon Update: अटका मानसून चल पड़ा है, महाराष्ट्र पूरा भीगा, अब यूपी-बिहार की बारी, IMD का बड़ा अलर्ट!