दिल्ली के महरौली में 11 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोपी मंगलवार (23 जून) को पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया. आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी. आज शाम पुलिस की टीम आरोपी को लेकर क्राइम सीन पर जा रही थी. तभी दिल्ली हरियाणा के बॉर्डर से थोड़ा पहले आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू किया. 

Continues below advertisement

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार

दक्षिण दिल्ली के महरौली में रेप के बाद कत्ल कर दी गई 11साल की बच्ची का छतरपुर में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान श्मशान घाट में गम और दुख का माहौल था और परिवार ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी. भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बच्ची के शव को श्मशान घाट लाया गया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर और उसके आसपास पुलिस बल तैनात था. बच्ची के परिजन गमगीन थे और उनके आंसू थम नहीं रहे थे. रिश्तेदार उन्हें दिलासा दे रहे थे.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का बिगुल, दिल्ली के जंतर-मंतर से सरकार को चेतावनी

Continues below advertisement

कई रिश्तेदार दाह संस्कार के दौरान हुए बेहोश

परिवार के कई सदस्यों को जमीन पर बैठकर बिलख-बिलख कर रोते हुए देखा गया. दाह संस्कार के दौरान कई रिश्तेदार बेहोश हो गए और वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद की. श्मशान घाट का माहौल खासा गमगीन था. एक व्यक्ति कहा, 'हमने सब कुछ खो दिया है. आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए.'

बच्ची को फुटपाथ से किया गया था अगवा

बच्ची को कथित तौर पर सोमवार तड़के महरौली में एक फुटपाथ से अगवा किया गया था, जहां वह अपने परिवार के साथ सो रही थी. पुलिस ने कहा कि एक कैब चालक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे एक जंगल में फेंक दिया.

छह घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ आरोपी- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 20 से अधिक टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया और अपराध के छह घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

'इस ट्रस्ट में एक व्यक्ति...', राम मंदिर दान विवाद पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान