दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी आंधी ने दस्तक दी. छतरपुर, आर.के. पुरम, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट जैसे इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया. इंडिया गेट पर मौजूद लोग मौसम के बदले मिजाज को कैमरे में कैद करते दिखे. दोपहर तीन बजे से पहले तक दिल्ली में तेज धूप दिखी. लेकिन कुछ ही देर में तेज आंधी चलनी शुरू हो गई. दिल्ली से सटे नोएडा में भी धूल भरी आंधी का असर दिखा. इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी. मौसम विभाग ने हफ्ते के दूसरे हिस्से में और बारिश का अनुमान जताया है. बुधवार (23 जून) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से दिल्ली में फिर से बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Continues below advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि हवा की पालम में हवा की गति 91 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. हवा की दिशा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम (Westsouthwest) रही. दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक तेज आंधी दर्ज की गई. तापमान में 11°C (39.8-28.8°C) का बदलाव आया.

महरौली रेप केस के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश

Continues below advertisement

बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट

धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई. मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान जताया. आईएमडी की ओर से दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बीच, तेज हवाएं चलने से चढ़ रहे पारे से राहत मिली.

न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हवा की सबसे ज़्यादा रफ़्तार पालम में 49 नॉट या लगभग 91 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.’’ आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि शहर के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट आई है.  तेज हवाएं चलने के बाद पालम में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सबसे ज़्यादा गिरावट अयानगर में दर्ज की गई, जहां आंधी के बाद तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस से 14.9 डिग्री गिरकर 25.7 डिग्री हो गया. दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का बिगुल, दिल्ली के जंतर-मंतर से सरकार को चेतावनी