राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है. जिसको लेकर यहां सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहा है. मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में शुक्रवार (3 अप्रैल) यानी आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. शुक्रवार शाम तक मौसम के सामान्य होने की संभावना है. 

Continues below advertisement

इस दौरान हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है. शुक्रवार को दिल्ली में सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. हलांकि दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है. सुबह से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. हल्की बौछारों के साथ बीच में तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं.

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?

दिल्ली में बारिश के अनुमान के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. हलांकि दिल्ली आज भारी 80 प्रतिशत तक उमस रहने वाली है. साथ ही शनिवार (4 अप्रैल) को भी मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

Continues below advertisement

फिलहाल दिल्ली में आज का मौसम सामान्य रहने की संभावना है. बारिश की वजह से कुछ जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है. फिलहाल विभाग ने बिजली कड़कने और तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

पिछले दिनों देखी गई हल्की बारिश

शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने बताया कि लोधी रोड पर मंगलवार रात 11.30 बजे से 2.30 बजे के बीच 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं रिज और आयानगर में इसी अवधि में क्रमशः 2.6 मिमी और 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: अप्रैल में इन 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें अपना काम