दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार से दिल्ली में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो आने वाले सप्ताहांत तक जारी रह सकता है. इसी को देखते हुए विभाग ने शनिवार (4 अप्रैल) के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Continues below advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मंगलवार और बुधवार के बीच दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई. बुधवार (1 अप्रैल) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है. इस दौरान हवा में नमी का स्तर भी काफी बदलता रहा, जो 100 प्रतिशत से गिरकर 37 प्रतिशत तक पहुंच गया.

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

बारिश का असर अलग-अलग इलाकों में भी देखने को मिला. लोधी रोड पर 6.4 मिमी, आया नगर में 6.8 मिमी और रिज क्षेत्र में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण 8-9 अप्रैल तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

Continues below advertisement

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. बृहस्पतिवार को तापमान 36 डिग्री अधिकतम और 19 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है. जबकि रविवार और सोमवार तक यह थोड़ा गिरकर 33 और 19 डिग्री तक रह सकता है.

ये भी पढ़िए- Delhi News: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, रेखा गुप्ता सरकार से मांगा जवाब

कल दिल्ली में AQI दर्ज किया गया 113

बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 113 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. मंगलवार को यह 171 था. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा की स्थिति मध्यम श्रेणी में बनी रह सकती है.

ये भी पढ़िए- Delhi News: दिल्ली को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, 22 विभाग मिलकर लगाएंगे 70.05 लाख पेड़-पौधे