Live: दिल्ली में आंधी-बारिश का कोहराम, एक की मौत, फ्लाइट पर असर, मेट्रो ट्रैक को नुकसान

Delhi-NCR Thunderstorm Live: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अचानक मिजाज बदला. इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन तेज आंधी ने परेशानी खड़ी कर दी.

सनातन कुमारLast Updated: 21 May 2025 11:37 PM

बैकग्राउंड

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (21 मई) की शाम तेज आंधी के साथ बारिश ने कोहराम मचा दिया. फ्लाइट सेवाओं पर असर देखा गया. मंगोलपुरी में छज्जा गिर गया और तीन लोग...More

Delhi Weather Live: पेड़ गिरने से गोकुलपुरी में एक की मौत

दिल्ली के गोकुलपुरी में तेज हवाओं और मौसम की खराब स्थिति के कारण एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर SHO गोकुलपुरी अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि दो मोटरसाइकिलें और एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गए थे। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिसे तुरंत पीसीआर के माध्यम से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अज़हर के तौर पर हुई है. उसकी उम्र करीब 22 साल थी.