दिल्ली -एनसीआर में तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक थोड़ी देर में दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है. राजधानी में गुरुवार (15 अक्टूबर) को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री अधिक है.

Continues below advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है, जबकि बुधवार को AQI 192 था. CPCB के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है. 

DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल

Continues below advertisement

आज बारिश का होगा डबल अटैक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आज दोपहर से शाम के समय में हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) जा सकती है. बारिश के साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है. विभाग का अनुमान है कि आज रात के समय में बारिश का एक और दौर आ सकता है.

लोगों को सावधान रहने की सलाह

बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक का अपडेट ले लें. साथ ही तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसी पेड़ के नीचे शरण लेने से बचें अन्यथा अनहोनी हो सकती है. 

 बता दें कि बुधवार (14 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हालांकि अब मौसम बदलने से मौसम ठंडा होने वाला है. इसी के साथ गुलाबी ठंड और बढ़ने वाली है. 

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार