Delhi News: दिल्ली में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के गठन होने से पहले की अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी शपथ ग्रहण के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करती हुई भी नजर आएगी तो वह सत्ता संभालने के बाद बीजेपी को आम आदमी पार्टी घेरना शुरू कर देगी. इसके लिए आम आदमी पार्टी लगातार संगठन की बैठक कर रही है. आम आदमी पार्टी अभी से बीजेपी के शपथ ग्रहण को लेकर सवाल उठा रही है. दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय का कहना है कि मंडप तैयार हो रहा है बाराती भी तैयार हैं, लेकिन दूल्हा गायब हो गया . अब 19 फरवरी को होगी बैठकदिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने और मंत्रियों की शपथ के बाद आम आदमी पार्टी उनके कामकाज पर भी नजर रखेगी. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव पार्टी को मिली हार के बाद पहली बार 17 फरवरी को बैठक की, जिसमें सभी दिल्ली पदाधिकारी शामिल हुए बैठक में आगे की रणनीति को लेकर मंथन हुआ, उसके बाद अब 19 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें 70 विधानसभा के पदाधिकारी शामिल होंगे. सरकार के कामों पर रखेंगी नजरउसके बाद 22 फरवरी को आप ने सभी संगठनों की बैठक बुलाई है जिसमें महिला विंग, पूर्वांचल विंग समेत ऑटो विंग भी है. साथ ही सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए अलग से एक सेल भी तैयार करेगी, जो सरकार के कामों पर नजर रखेंगी. वादों को भी दिलाएगी याददिल्ली विधानसभा में अब आम आदमी पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी, आम आदमी पार्टी बीजेपी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए उनके वादों को भी याद दिलाएगी. सबसे पहले आप बीजेपी को महिलाओं के लिए किए गए वादे को याद दिलाएगी जिसमें महिला दिवस यानी कि 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये देने का वादा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने नो गन्स, नो गैंग्स अभियान किया तेज, हथियार के साथ दो कुख्यात लुटेरों को दबोचा