Delhi MCD Election 2022 Highlights: बीजेपी का 12 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी, मसाज के बाद सत्येन्द्र जैन का एक और वीडियो आया सामने
MCD Election 2022 Highlights: दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों में 250 वार्डों में 4 दिसंबर को मतदान होगा और इस चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. MCD चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट यहां पढ़ें Live
ABP LiveLast Updated: 26 Nov 2022 11:25 PM

बैकग्राउंड
Delhi MCD Election 2022 Highlights: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. इसी बीच बीजेपी ने शुक्रवार को अपना...More
Delhi MCD Election 2022 Highlights: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. इसी बीच बीजेपी ने शुक्रवार को अपना 12 सूत्रीय संकल्प पत्र भी जारी किया. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि केंद्र सरकार की मदद से 5 सालों में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को आवास देंगे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए बीजेपी का 12 सूत्रीय 'संकल्प पत्र' जारी किया.बीजेपी के इस संकल्प पत्र में कहा गया है कि 2023 तक तीन कचरा डालने के स्थानों (लैंडफिल स्थलों) से कूड़े के पहाड़ को हटा दिया जाएगा, घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जाएगा और अगले पांच वर्षों तक 1,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे. इसके साथ ही घोषणापत्र में 2024 तक 907 एमसीडी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित करने का भी वादा किया गया है.VHP ने हिंदू मांग पत्र किया जारीइसी बीच एमसीडी चुनावों के लिए विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू मांग पत्र जारी किया है. विहिप दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपना घोषणा पत्र जारी करता है, लेकिन उसमे हिंदू हितों का ध्यान नहीं रखा जाता, इसलिए विश्व हिंदू परिषद दिल्ली में हिन्दू मांग पत्र जारी कर रही है.AAP ने मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायतवहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के बयान को लेकर दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज है. इसी क्रम में आप ने इस मामले में पुलिस और चुनाव आयोग से बीजेपी सांसद की शिकायत की है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने चैनल पर अरविंद केजरीवाल की हत्या की बात की है. हमने चुनाव आयोग के कमिश्नर से मुलाकात कर शिकायत की EC ने माना है कि इसकी जांच होनी चाहिए. मनोज तिवारी को अरेस्ट कर पूछा जाए- उनके साथ साजिश में कौन-कौन शामिल हैं? किस दिन हत्या का प्लान है?MCD Election 2022 : कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिसकर्मी के साथ ‘मारपीट’ का मामला दर्ज
मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के लोगों पर गुजरात में पत्थरबाजी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "गुजरात और MCD हारने की बौखलाहट ने बीजेपी का दिमाग खराब कर दिया है. अरविंद केजरीवाल से खौफ खाये BJP के गुंडे आम लोगों पर पत्थरबाजी कर क्या हासिल करना चाहते है? इनकी सत्ता के चंद दिन बाकी है. इनके हर कुकर्म का जनता इन्हें पूरा हिसाब देगी.