Delhi Assembly Session: दिल्ली में सोमवार (24 फरवरी) से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन दिल्ली के विधायकों ने शपथ ली. पहले बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली. इसके बाद उन्होंने सभी विधायकों को शपथ दिलाई. शपथ के बाद बीजेपी विधायक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुना.
इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "बीजेपी सरकार इस बार विधानसभा में सकारात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेगी. बीते वर्षों में जिस तरह से नियमों की अवहेलना कर विधानसभा को निष्प्रभावी बनाने की कोशिश की गई, अब वह दौर खत्म होगा."
'सीएजी की रिपोर्ट होगी टेबल'उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो वादा किया था, उस पर अमल शुरू हो चुका है. सीएजी की रिपोर्ट टेबल की जाएगी और इसमें कई अहम मुद्दे उजागर होंगे, जिनसे दिल्ली की जनता को सच्चाई का पता चलेगा."
गलत को गलत कहने में क्या दिक्कत- पंकज सिंहइसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "कल विधानसभा में कैग (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में विकास कार्यों की दिशा स्पष्ट होती जाएगी और जनता को समय-समय पर पूरी जानकारी दी जाएगी." स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर कैग रिपोर्ट में कोई घोटाला या अनियमितता सामने आती है, तो उस पर कार्रवाई करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गलत को गलत कहने में आखिरकार दिक्कत क्या है. AAP ने अंग्रेजों से ज्यादा दिल्ली को लूटा- प्रवीण खंडेलवालइस दौरान बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "आप ने दिल्ली को जितना लूटा है, उतना तो अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा था." उन्होंने कहा कि आप सरकार के भ्रष्टाचार की परतें धीरे-धीरे खुलेंगी और जनता को असली सच्चाई का पता चलेगा.
'सीएजी रिपोर्ट में पाई गड़बड़ी तो होगा एक्शन'वहीं बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत ने सीएजी रिपोर्ट को लेकर कहा, "अगर सीएजी रिपोर्ट में कोई भ्रष्टाचार या वित्तीय गड़बड़ी पाई गई, तो सरकार की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही से भागना नहीं चाहिए. अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.
हरीश खुराना ने आप को घेरासदन में आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर सीएम ऑफिस से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया. इस पर बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा, "अगर विपक्ष को यह मुद्दा उठाना था, तो वे कल भी ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर स्पीकर के धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान इसे उठाया. यह साबित करता है कि विपक्ष स्पीकर का सम्मान नहीं करता."
ये भी पढ़ें
क्या CM रेखा गुप्ता के ऑफिस से हटाई गई आंबेडकर और भगत सिंह की फोटो? BJP ने दिया जवाब
