Arvind Kejriwal News Highlights: ED के समन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बोले- 'केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता'
Arvind Kejriwal ED Enquiry Highlights: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप के संयोजक और CM अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. केजरीवाल आज चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे.
एबीपी लाइवLast Updated: 02 Nov 2023 05:47 PM

बैकग्राउंड
Arvind Kejriwal Ed Questioning Highlights: दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने गुरुवार (2 नवंबर) को आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ...More
Arvind Kejriwal Ed Questioning Highlights: दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने गुरुवार (2 नवंबर) को आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. ऐसे में सीएम केजरीवाल गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगे. इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल से पूछताछ की थी.इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी की ओर से भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है. दूसरी तरफ दूसरी तरफ कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ से पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मंत्री और आप नेता राज कुमार आनंद के दिल्ली आवास सहित राष्ट्रीय राजधानी में 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली.ईडी सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ. सूत्रों से यह भी पता चला है कि आनंद के अलावा कई अन्य अधिकारी भी केंद्रीय जांच एजेंसी के निशाने पर हैं. ईडी ने उस मामले का खुलासा नहीं किया है, जिसमें वह तलाशी ले रही है.वहीं आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जा रहे हैं. बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने की योजना बनाई है.इससे पहले मगंलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि प्रवर्तन निदेशालय उनके सामने आने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगा "क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे डरते हैं." गौरतलब है कि ईडी का मामला पिछले साल अगस्त में दर्ज की गई सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है. ईडी ने इस महीने की शुरुआत में मामले के सिलसिले में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया था.
Arvind Kejriwal ED Notice Live: 'हमें गिरफ्तार कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता'
Delhi Excise Policy Case Live: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, हजारों लाखों करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे? ये हमें गिरफ्तार कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता, केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता.