Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हवा की खराब गुणवत्ता और कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं. बीते दिनों खराब एयर क्वालिटी की वजह से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का एलान किया गया था. इस बीच शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट यानी SAT को लेकर अहम फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट हाइब्रिड मोड में करवाने का फैसला किया है.
ऑफलाइन मोड में टेस्ट करवाना चाहता था विभाग
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने शुरुआत में SAT को ऑफलाइन मोड में करवाने का फैसला किया था, लेकिन आखिरी सप्ताह राज्य सरकार ने चार जिलों, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झंझर में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था. अब विभाग ने कहा है कि जब चीजें सही थीं और कोरोना के नए वैरिएंट व वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियां नहीं थीं, तब हमने टेस्ट ऑफलाइन मोड में करवाने का फैसला किया था. अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं, ऐसी स्थिति में ऑफलाइन टेल्ट करवाना सही नहीं होगा.
विभाग ने बताया कि अब हम SAT हाइब्रिड मोड में करेंगे, जिसमें स्टूडेंट्स के पास ऑनलाइन या ऑफलाइन में से किसी भी मोड में टेस्ट देने की च्वाइस होगी. इस बाबत प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया है. शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वो पेपर प्रिंट होने के लिए दिए गये सभी टेंडरों को रद्द कर दें. साथ ही बच्चों के असेसमेंट के लिए स्कूलों से अन्य तरीकों पर भी विचार करने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें-
