Naxal Attacks In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में पिछले 20 दिनों से नक्सलियों ने (Naxalites) जमकर उत्पात मचा रखा है, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू (Sagar Sahu) की घर में घुसकर हत्या करने के बाद से लगातार नक्सली इस जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं. मंगलवार को भी नक्सलियों ने आमदई खदान से आयरन ओर (Iron Ore) लोड कर निकली एक ट्रक को बड़गांव के पास डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी, जिससे ट्रक धुंधू करके जलने लगी.
गनीमत रही की इस हादसे के वक्त मौके पर ट्रक चालक और कंडक्टर मौजूद नहीं थे. ट्रक में कुछ खराबी की वजह से दोनों गाड़ी को वहीं छोड़कर छोटे डोंगर की ओर निकले थे, जिसके बाद साधारण वेशभूषा में पहुंचे 10 से 12 नक्सलियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.
ट्रक चालकों में दहशत का माहौलदरअसल एक दिन पहले ही नक्सलियों ने छोटे डोंगर इलाके में बैनर लटकाकर और पर्चे फेंककर निक्को जायसवाल की कंपनी के आमदई खदान में आयरन ओर का परिवहन कर रहे ट्रक चालकों को काम बंद करने की चेतावनी दी थी और दोबारा काम पर लौटने से जान से मारने की धमकी दी थी. इस धमकी के एक दिन बाद ही मंगलवार को मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया, जिससे ट्रक चालकों में दहशत का माहौल है.
निकों कंपनी के आमदई खदान को बंद करने की चेतावनीनए साल का फरवरी माह नारायणपुर पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग भरा साबित हो रहा है, क्योंकि पिछले 20 दिनों में नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नारायणपुर में ही सबसे ज्यादा तांडव मचाया है और एक जनप्रतिनिधि की हत्या करने के साथ ट्रक में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. इसके अलावा दो और जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने के साथ नारायणपुर से ओरछा मार्ग में बड़ी मात्रा में पर्चे फेंके हैं और बैनर भी टंगाया है.
साथ ही निकों कंपनी के आमदई खदान को बंद करने की चेतावनी भी दे दी है. इसके अलावा इस खदान से आयरन ओर का परिवहन कर रहे ट्रक चालकों को भी जान से मारने की धमकी दी है.
आयरन ओर का परिवहन करने से डर रहे लोगनक्सलियों की धमकी के बाद ट्रक चालकों में भी दहशत का माहौल है और इस आगजनी की घटना के बाद कई ट्रक चालक डरे सहमे हुए हैं. वहीं ट्रक मालिकों में भी खदान में आयरन ओर का परिवहन का काम करने में डर बना हुआ है. नक्सली किसी भी वक्त अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और लगातार इस इलाके में सक्रियता बढ़ा रहे हैं. हालांकि नारायणपुर एसपी पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि नक्सली जान बूझकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहे हैं और इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देगी.
एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाएगी पुलिसएसपी ने कहा कि जिले में किसी भी तरह सुरक्षा का अभाव नहीं है. सादे वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों के ट्रक में आगजनी की घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली है. पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है. साथ ही ट्रक चालकों को भी सुनसान जगहों में ट्रक खड़ा नहीं करने और उन्हें भी सुरक्षित जगह में ही रहने की सलाह दी है. एसपी ने कहा कि नक्सलियों से निपटने जल्द ही एंटी नक्सल ऑपरेशन का प्लान किया जा रहा है, जिससे जरूर नक्सली इस इलाके में बैकफुट पर होंगे. फिलहाल नक्सल मोर्चे पर तैनात अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ DRG के जवानों को भी गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए है.
ये भी पढ़ें: Surguja News: कमाल का है सरगुजा की महिलाओं का ये बिजनेस आइडिया, कमाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
