छत्तीसगढ़केजगदलपुरमेंचंद्रग्रहणकाफायदाउठाकरप्रसिद्धगिरोलामंदिरसेचोरोंनेदेवीकोचढ़ाएगएलाखोंरुपएकेज़ेवरात पर अपना हाथ साफ कर लिया है. दरअसल रविवार सोमवार की दरमियानी रात बकावंडविकासखंड के गिरोला में प्रसिद्ध हिंगलाजिन माता मंदिर में चोरों ने धावा बोला और माता को चढ़ाए गए सोने के हार और अन्य जेवरात पर अपना हाथ साफ कर लिया.
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई. चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में पुजारी समेत आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, हालांकि चोर मंदिर में रखी दान पेटी को काफी कोशिश करने के बाद भी उठाकर ले जाने में नाकामयाब हुए. सोमवार (8 सितंबर) की सुबह मंदिर के पुजारी और आसपास के लोगों को जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना करपावंड थाना की पुलिस को दी गई. इधर पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवीफुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है.
लाखों रुपये के आभूषण किये पार
मंदिर के प्रधान पुजारी देवनाथ ने बताया कि चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में देर शाम पूजा पाठ करने के बाद उनके साथ मंदिर के बाकी लोग भी अपने-अपने घर चले गए थे.. और कपाट को भी बंद कर दिया गया था, चंद्रग्रहण के वजह से मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, चोरी की किसी को भी भनक तक नहीं लगी.
उन्होंने आगे कहा कि सुबह उठकर मंदिर के कपाट खुले हुए पाए गए वहीं माता को चढ़ाया गया मुकुट, रानी हार और अन्य आभूषण भी गायब दिखे, दानपेटी को तोड़ने की और उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई, लेकिन चोर इसमें असफल रहे, सीसीटीवीफुटेज में तीन चोर बिना नकाब के दिखाई पड़ रहे हैं. करपावंडपुलिसको चोरी की जानकारी दी गई. हालांकि अब तक आकलन नहीं हो पाया है कि चोरों ने कुल कितने रुपये के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया है. टेंपलकमेटीऔरपुलिसइसकाआकलनकररहीहै.
सीसीटीवीखंगालरहीपुलिस
वहींइसमामलेमेंबस्तरकेअतिरिक्तपुलिसअधीक्षकमहेश्वरनागकाकहनाहैकिमंदिरमेंचोरीकीजानकारीमिलीहैजिसकेबादकरपावंड थाना पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है.. पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवीफुटेज खंगाल रही है.. प्रथम दृष्टयासीसीटीवीफुटेज में तीन चोर दिखाई पड़ रहे हैं, जिनकी पहचान और पतासाजी की जा रही है.
एएसपीमहेश्वर नाग ने कहा कि क्योंकि यह मंदिर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाके में मौजूद है ऐसे में उड़ीसा में भी चोरों की पतासाजी की जा रही है. विगत 2 साल पहले भी इसी गिरेला मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और इसमें आरोपी उड़ीसा के ही पाए गए थे...ऐसे में पुलिस हर पहलुओं से इसकी जांच कर रही है. वहीं अब तक चोरी के सामानों का आकलन नहीं हो पाया है. जिसकी आंकलन में टेंपल कमेटी और पुलिस की टीम जुटी हुई है.
