Dantewada IED Blast Highlights: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में DRG के 10 जवान शहीद, CM बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित, कल दंतेवाड़ा पहुंचेंगे
Dantewada IED Blast News Highlights: छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा नक्सली हमले से दहल गया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं.
ABP LiveLast Updated: 26 Apr 2023 06:35 PM

बैकग्राउंड
Chhattisgarh Naxal Attack Highlights: छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा नक्सली हमले से दहल गया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 10 और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं....More
Chhattisgarh Naxal Attack Highlights: छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा नक्सली हमले से दहल गया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 10 और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं. नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है और कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है. हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."इससे पहले कब-कब हुए नक्सली हमले?6 अप्रैल 2010- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ इसमें 76 जवान शहीद हो गए.25 मई 2013- झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया गया.कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोग मारे गए.11 मार्च 2014- सुकमा जिले के टाहकवा़डा में नक्सली हमला हुआ. इसमें 15 जवान शहीद हो गए.12 अप्रैल 2014- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा में नक्सली हमला हुआ था. इसमें पांच जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी.11 मार्च 2017- सुकमा के दुर्गम भेज्जी इलाके में नक्सली हमले में 12 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.24 अप्रैल, 2017- सुकमा में नक्सलियों ने हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए थे.21 मार्च 2020- सुकमा जिले के मिनपा में जवानों नक्सली हमला हुआ था इसमें 17 जवान शहीद हो गए थे.23 मार्च 2021- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले जवानों से भरी बस पर हमला किया गया था इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे.4 अप्रैल 2021- छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर हुई नक्सली हमला हुआ था इसमें 22 जवान शहीद हो गए थे.
कल दंतेवाड़ा जाएंगे सीएम
दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित हो गया है. शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और ज़मीनी स्थिति का आंकलन करने मुख्यमंत्री कल (27 अप्रैल) को दंतेवाड़ा जाएंगे.