Bilaspur Train Accident Live: बिलासपुर में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 10 की मौत, लोको पायलट का शव इंजन में फंसा

Bilaspur Train Accident Live: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस भयंकर हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 04 Nov 2025 09:22 PM

बैकग्राउंड

छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर स्टेशन के पास करीब 4 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे एक MEMU ट्रेन का कोच एक मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे के अधिकारी ने कहा कि...More

Bilaspur Train Accident Live: बिलासपुर रेल हादसे में 10 लोगों की मौत- सांसद तोखन साहू

बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना को लेकर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है.

Bilaspur Train Accident Live: राज्योत्सव तत्काल स्थगित करे सरकार- कांग्रेस

बिलासपुर रेल दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ी मांग कर दी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने सरकार से मांग की कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्योत्सव तत्काल स्थगित करे. उन्होंने कहा कि रेल हादसे में छत्तीसगढ़ के लोगों की मौत हुई और सरकार राज्योत्सव मना रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि घोर लपरवासी के चलते ये हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच तत्काल शुरू होनी चाहिए. 5 नवंबर को राज्योत्सव में उपराष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं.