आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला किया है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) की सुबह उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया और तंज कसते हुए बिहार को एक अनोखा प्रदेश बताया. यह भी साफ किया कि किन-किन चीजों में बिहार आगे है.

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव ने एक तरफ अपने पोस्ट में बिहार को देश का सबसे फिसड्डी राज्य बताया तो दूसरी ओर यह भी कहा कि कैसे बिहार महंगी जमीन और महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने में आगे है. महंगा गैस खरीदने में भी आगे है.

अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव लिखते हैं, "बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां…"

Continues below advertisement

देश का सबसे गरीब राज्य- बिहारदेश में सबसे अधिक पलायन- बिहारदेश में सबसे अधिक अपराध- बिहारदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहारदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहारदेश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी- बिहारदेश में सबसे अधिक स्कूल ड्रॉप आउट- बिहारदेश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय- बिहारदेश में सबसे कम किसानों की आय- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहारदेश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहारदेश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहारदेश में सबसे कम बिजली खपत- बिहारदेश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहारदेश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहारदेश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहारदेश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहारदेश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहारदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहारमहंगा गैस खरीदने में आगे- बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहारमहंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने में आगे- बिहारदिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार

यह भी पढ़ें- Bihar News: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल

'कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे'

तेजस्वी यादव ने कहा, "21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार