दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोटों की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और आम नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि इन मुद्दों के खिलाफ INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट हुई हैं और उन्हें आम जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है.

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली होने जा रही है. INDIA गठबंधन की इस रैली में सभी पार्टियों के नेता शामिल हो रहे हैं और इसे आम जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है.

यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति

Continues below advertisement

उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं और आम नागरिकों के अधिकार छीन रहे हैं. इसके खिलाफ सभी लोग एकजुट हुए हैं."

ज्ञानेश कुमार को लेकर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए भी हमला बोला. उन्होंने कहा, "बीजेपी को भगाने के लिए ज्ञानेश कुमार की जो भूमिका रही है, उसे सभी लोग जान रहे हैं. जिस तरह से एक संवैधानिक संस्था और संवैधानिक पद पर बैठकर वोटों की चोरी कराई जा रही है, उसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. इनकी असलियत अब सामने आ गई है. ये लोग ज्यादा दिनों तक टिकने वाले नहीं हैं."

RJD नेता ने आगे कहा, "ये लोग डरपोक हैं और जिस तरह से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि लोकतंत्र को कुचलने वाले लोग ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रहते. हम सभी देश को बचाने, लोकतंत्र की रक्षा करने और देश के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हुए हैं.”

भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर वोटों की निष्पक्षता, चुनाव आयोग की भूमिका और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में गठबंधन के नेता इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं.