Sushil Kumar Modi Death News Highlights: पटना में सुशील कुमार मोदी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Sushil Kumar Modi Death News: बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का कैंसर का इलाज चल रहा था. दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी 72 साल के थे.

एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 14 May 2024 09:02 PM

बैकग्राउंड

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वो कैंसर...More

Sushil Kumar Modi Death: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "बहुत दुख की बात है कि हमारे वरिष्ठ नेता और भाजपा के विचार को आगे बढ़ाने वाले सुशील मोदी हमारे बीच नहीं हैं. वो मध्य आयु में हमें छोड़ कर चले गए."