बिहार में अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर सियासत गर्म है. इस मामले में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह जैसे ताकतवर लोगों का कुछ नहीं बिगड़ेगा. बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी उपयोगिता बनी रहेगी. सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं. ऐसे में उनके पास राजनीति में आगे बढ़ने के कई विकल्प हैं.

Continues below advertisement

सुधाकर सिंह ने कहा कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में मजबूत स्थिति रखते हैं. अनंत सिंह राजनीतिक दल में अपनी जगह बनाए रखते हैं. उन्होंने संभावना जताई कि जन सुराज भी अनंत सिंह को अपने साथ ले जा सकता है. सुधाकर सिंह ने कहा कि चुना हुआ जनप्रतिनिधि ताकतवर होता है. अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं, इसलिए उनके राजनीतिक भविष्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें- ‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?

Continues below advertisement

JDU के भविष्य पर भी उठाए सवाल

सुधाकर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताया. साथ ही आरोप लगाया कि उनकी अस्वस्थता के कारण पार्टी में बंदरबांट जैसी स्थिति बन गई है. सुधाकर सिंह ने दावा किया कि जेडीयू एक-दो साल में खत्म हो जाएगी.

जन सुराज के साथ अनंत सिंह के जाने की चर्चा

सुधाकर सिंह ने कहा कि अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी के साथ घूम रहे हैं. इससे ऐसा लगता है कि वह उसी ओर जाने का रास्ता देख रहे हैं. हालांकि, अनंत सिंह के जन सुराज में शामिल होने को लेकर उन्होंने कोई पक्की बात नहीं कही है.

RJD में शामिल होने पर तेजस्वी लेंगे फैसला

अनंत सिंह के आरजेडी में शामिल होने के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि इस बारे में फैसला तेजस्वी यादव करेंगे. वहीं, अनंत सिंह की ओर से नई पार्टी बनाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ताकतवर हैं और चाहें तो अपनी पार्टी बना सकते हैं. उनके बयान से साफ है कि जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के अगले राजनीतिक कदम को लेकर बिहार में अटकलें तेज हैं.

यह भी पढ़ें- ‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह