आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पटना पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी गौशाला की दो तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे अपनी निजी और पारिवारिक मौजूदगी से जुड़ा बताया. रोहिणी ने लिखा कि वह पटना में अपनी गौशाला में अपने ‘दुलारों’ के बीच हैं और ऐसे पल उनके लिए खास और सुकून भरे होते हैं.

Continues below advertisement

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर दो तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में वह अपनी गौशाला में गायों के बीच नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि पटना में अपनी बेहद निजी और पारिवारिक उपस्थिति के दौरान वह अपनी गौशाला में अपने दुलारों के बीच हैं. रोहिणी ने कहा कि इंसानों की भाषा नहीं बोल पाने के बावजूद ईश्वर ने उन्हें वह समझ दी है, जो इंसानों को नहीं दी.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के विरोध से नीरज कुमार हार जाएंगे? JDU ने साफ की तस्वीर

Continues below advertisement

‘ऐसे पल मेरे लिए बहुत खास’

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसे पल उनके लिए हमेशा बहुत खास और सुकून भरे होते हैं. उनकी इस पोस्ट को उनके पटना प्रवास के निजी पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले भी रोहिणी पटना में परिवार के साथ समय बिताती नजर आई हैं.

मामा साधु यादव से भी मिली थीं

पटना पहुंचने के बाद रोहिणी आचार्य अपने मामा साधु यादव से भी मिलने उनके घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने साधु यादव और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. साधु यादव ने इस मुलाकात को पारिवारिक बताया था और कहा था कि इसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई.

राजनीतिक चर्चाओं के बीच निजी पोस्ट

रोहिणी आचार्य के बिहार आने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं भी सामने आई हैं. हालांकि, आरजेडी की ओर से उन्हें पार्टी की कमान या कोई नई राजनीतिक जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में गौशाला से जुड़ी उनकी हालिया पोस्ट में उन्होंने अपने निजी और पारिवारिक अनुभव को ही प्रमुखता दी है.

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ और टेंडर के नाम पर अरबों का खेल! पप्पू यादव ने विजय चौधरी से मांगा इस्तीफा